Covid-19 vaccine registraction:- 

देश-दुनियाँ में लाखो-करोड़ो लोग कोरोना महामारी संक्रमण से जूझ रहे है ऐसे में हमारे देश के लोग इस संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना चाहते है | सरकार द्वारा अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगो के लिए भी वैक्सीन लगाने की शुरूवात कर दी गयी है | अगर आप भी अभी तक वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए है तो हम आपको बताने जा रहे है छोटी सी प्रोसेस  कि कैसे आप  www.cowin.gov.in  पर जाकर मुफ्त में रजिस्ट्रेशन करके  वैक्सीन लगवा सकते है |

कोविन पोर्टल पर जाकर 18 से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है | इस फॉर्म को भरने के लिए न घर से बाहर जाने की टेंशन और न  लाइन में खड़े रहने की जरुरत है और न ही लम्बा चौड़ा फॉर्म भरने की जरुरत बल्कि कुछ जरूरी जानकारी भरकर आप अपना और अपने परिवार के सदस्यों का रजिस्ट्रेशन  करवा सकते है | 
रजिस्ट्रेशन करने के पहले हम आपको इस बात से अवगत करा दे की रजिस्ट्रेशन के लिए  कोई भी राशि नहीं ली जाती है यह सुविधा मुफ्त हे, ध्यानपूर्वक फॉर्म भरे | 

गूगल में  www.cowin.gov.in  साइट  पर क्लीक करे और अपना और अपने परिवार के सदस्यों का रजिस्ट्रेशन इस तरह से करवाए |     
    • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले गूगल में  www.cowin.gov.in  साइट  पर क्लीक करे 
    • इसके बाद पीले रंग की पट्टी पर Registration/Sign in yourself  दिखेगा इस पर क्लिक करे 
    • इसके बाद नई  स्क्रीन खुलेगी, जिसमें  Registraton/sign in for vaccination लिखा होगा इसमें  अपना मोबाइल नंबर टाइप करें | 
    • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP कोड आएगा इस कोड आने में कुछ टाइम लग सकता है |
    • इसके बाद रजिस्ट्रेशन का पोर्टल खुल जायेगा उस पोर्टल में माँगी गयी सभी जानकारी भर दे | 
    • ध्यान रहें जब vaccination (टीकाकरण) के लिए जायेंगे उस दौरान आई डी कार्ड भी वही ले जाये जिसकी जानकारी Registraton टाइम में डाली थी | 

वैक्सीन लगवाने के लिए  दिन कैसे बुक करे ?

वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आपके नाम और अन्य जानकारी के नीचे  डोज 1 लिखा नजर आएगा, उसके नीचे शेडूयल का ऑप्शन नजर आएगा उस पर क्लिक कर दें | इसके बाद स्क्रीन पर(शेडूयल नाउ)अनुसूची अब का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक कर दे इसके बाद पिन नंबर टाइप करने का ऑप्शन मिलेगा उस पर पिन कोड टाइप कर दे और सर्च पर क्लिक कर दे इसके बाद आपके सामने दिन और जो नजदीकी वैक्सीन सेंटर्स की जानकारी सामने आ जाएगी जिसे आप अपनी इच्छा के अनुसार चुन सकते है |

Post a Comment

कृपया हमारी पोस्ट पढ़कर या भविष्य में आप किस विषय पर पोस्ट चाहते है अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे।

और नया पुराने