भूगोल क्या हैं -


 8,000+ Free Earth & Space Images - Pixabay

भूगोल अंग्रेजी भाषा के जियोग्राफी शब्द  का पर्यायवाची है यह ग्रीक भाषा के दो शब्दों गिओ+ग्राफी से मिलकर बना है गिओ का अर्थ पृथ्वी और ग्राफिआ का अर्थ लिखना या वर्णन करना होता है | अतः सामान्य भाषा में भूगोल वह विज्ञान है जो पृथ्वी के धरातल  वर्णन करता है |   भूगोल (Geography) वह शास्त्र है जिसके द्वारा पृथ्वी के ऊपरी स्वरुप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसे पहाड़, महादेश, देश, नगर, नदी, समुद्र, झील, डमरुमध्य, उपत्यका, अधित्यका, वन आदि) का ज्ञान होता है। ... पृथ्वी की सतह पर जो स्थान विशेष हैं उनकी समताओं तथा विषमताओं का कारण और उनका स्पष्टीकरण भूगोल का निजी क्षेत्र है। सर्वप्रथम प्राचीन यूनानी विद्वान इरैटोस्थनिज़ ने भूगोल को धरातल के एक विशिष्टविज्ञान के रूप में मान्यता दी। इसके बाद हिरोडोटस तथा रोमन विद्वान स्ट्रैबो तथा क्लाडियस टॉलमी ने भूगोल को सुनिइतिहासश्चित स्वरुप प्रदान किया। इस प्रकार भूगोल में 'कहाँ' 'कैसे 'कब' 'क्यों' व 'कितनें' प्रश्नों की उचित व्याख्या की जाती हैं। Geography भूगोल शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है-भू+गोल , यहाँ भू शब्द का तात्पर्य पृथ्वी🌎 और गोल शब्द का तात्पर्य उसके गोल आकार से है। भूगोल को समय समय पर विद्वानोँ ने अनेक प्रकार से परिभाषित किया है। प्रसिद्ध रोमन विद्वान स्ट्रेबो ने भूगोल की परिभाषा इन शब्दोँ मेँ दी है भूगोल हमको स्थल एवं महासागरोँ मेँ बसने वाले जीवों के बारे मेँ ज्ञान कराने के साथ साथ विभिन्न लक्षणों वाली पृथ्वी की विशाताओं को समझाता  है।

भूगोल की परिभाषा -

भूगोल एक ऐसा स्वतंत्र विषय है, जिसका उद्देश्य लोगों को इस विश्व का, आकाशीय पिण्डो का, स्थल, महासागर, जीव-जन्तुओं, वनस्पतियों, फलों तथा भूधरातल के क्षेत्रों मे देखी जाने वाली प्रत्येक अन्य वस्तु का ज्ञान प्राप्त कराना हैं -- स्ट्रैबो
इसकी दो विचारधाराएं थी-
(1)-संभववाद:- इसके अनुसार मनुष्य अपने पर्यावरण में परिवर्तन करने में समर्थ है तथा वह प्रकृति प्रदत अनेक संभावनाओं को अपनी इच्छा के अनुसार उपयोग कर सकता है इस विचारधारा के समर्थक हैं भूगोलवेत्ता वाइडल-डी-ला ब्लाश और फेब्रे | 

(2)निश्चयवाद:- इसके  अनुसार मनुष्य के सारे काम पर्यावरण  द्वारा  आधारित होते हैं ;अतः मनुष्य को सुरक्षा पूर्वक कुछ करने की स्वतंत्रता  कम है इस विचारधारा के प्रमुख समर्थक है- भूगोलवेत्ता रिटल, रेटजेल, सेम्पुल और हटिंगटन | 

भूगोल से संबंधित कुछ तथ्य -

* भूगोल के नामकरण एवं इस विषय को प्राथमिक स्तर पर व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने का श्रेय यूनान के निवासियों को जाता है|   
*हिकेटियस ने अपनी पुस्तक जस पीरियोडस अर्थात पृथ्वी का वर्णन में सर्वप्रथम भौगोलिक तत्वों का कर्मवद्ध समावेश किया |  * अध्ययन के लिए स्वतंत्र विषय के रूप में भूगोल को 19वीं शताब्दी में ही मान्यता मिली |                                                            * बीसवीं शताब्दी के आरंभ में भूगोल मनुष्य और पर्यावरण के पारस्परिक  के सम्बन्धो के अध्ययन के रूप में विकसित हुआ | 

Post a Comment

कृपया हमारी पोस्ट पढ़कर या भविष्य में आप किस विषय पर पोस्ट चाहते है अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे।

और नया पुराने