Health Agencies स्वास्थ्य अभिकरण  
स्वास्थ्य, विश्व समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है और आज का हम बात करेंगे इस विषय पर  जो कि अत्यंत महत्वपूर्ण हैं , कोई एक राष्ट्र विशेषकर विकासशील अथवा अविकसित राष्ट्र, सम्पूर्ण रूप से स्वास्थ्य विषयक उत्तदायित्वों को अपने ही संसाधनों के बलबूते पर पूर्ण नहीं कर सकता है तथा प्रत्येक राष्ट्र स्वास्थ्य समस्याओ के समाधान के लिए अन्य राष्ट्रों से सहयता की अपेक्षा करता है।  इस संदर्भ में अंतराष्ट्रीय स्वास्थ्य अभिकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका है।  इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर नागरिकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु स्वैछिक स्वास्थ्य संस्थाओ का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।  कुछ महत्वपूर्ण अंतरास्ट्रीय स्वास्थ्य अभिकरणों तथा भारत में कार्यरत स्वैछिक स्वाथ्य अभिकरणों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। 

National Voluntary Health Agencies of India राष्ट्रीय स्वैछिक स्वास्थ्य अभिकरण 

Indian Redcross Society भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी 
सन 1920 में  भारतीय रेडक्रॉस ने मानव पीड़ा को कम करने की दिशा में कार्य किया गया ।  भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी  राष्ट्रीय संघ है जिसकी शाखाएँ राज्य , जिला एवं  उपखण्ड स्तर तक देश भर में फैली है।  सोसायटी के मुख्य कार्यकलाप आपदा राहत, परिवार कल्याण, रक्तदान के लिए रक्त-संग्रहण, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना, अस्पताल सेवाएँ मातृ एवं  शिशु कल्याण, सामुदायिक सेवाएं एम्बुलेंस तथा नर्सिंग सेवाएं और जूनियर रेडक्रॉस है। 
                                                            बाढ़, चक्रवात,भूकंप , सूखा और महामारी जैसी प्राकृतिक आपदा के शिकार व्यक्तियों को तत्काल राहत देंना भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के प्रमुख कार्यों में से एक है।  रेडक्रॉस विनाश प्रबन्ध पर कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित करती है।  सोसायटी ने ओडिशा के चक्रवात, कारगिल संघर्ष, गुजरात भूकम्प, सुनामी एवं  बाढ़ के समय उल्लेखनीय सेवाएँ दी है, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में है। 

Tuberculosis Association of India भारतीय तपेदिक संघ
भारतीय तपेदिक संघ की  स्थापना 1939 में हुई थी।  यह क्षय रोग विरोधी कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु चिकित्सक, नर्स,हेल्थ विजिटर और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करता है। संघ द्वारा धनसंग्रहण हेतु प्रतिवर्ष अभियान चलाया जाता है।  इसका मुख्यालय दिल्ली में है। 

Bharat Sevak Samaj भारत सेवक समाज 
भारत सेवक समाज ( BSS ) का गठन सन 1952 में किया गया।  यह एक गैर राजनितिक, गैर सरकारी, स्वायत्तशासी संगठन है। इस  संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों को, अपने स्वयं के प्रयासों से स्वास्थ्य प्राप्ति में सहायता प्रदान करना है।  संगठन की प्रमुख गतिविधियों में ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय स्वच्छता में सुधर लाना सम्मिलित है। भारत सेवक समाज की सभी राज्यों तथा लगभग सभी जिलों में शाखाएं कार्यरत है। 

Hind Kusht Nivaran Sangh हिन्द कुष्ठ निवारण संघ
इसकी स्थापना सन 1950 में हुई थी। संघ की गतिविधियों में विभिन्न कुष्ठ घरो क्लीनिकों को सहायता प्रदान करना, प्रचार एवं  प्रकाशनों द्वारा स्वास्थ्य शिक्षण, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण, क्षेत्रीय निदान एवं अनुसंधान, कुष्ठ कार्यकर्ताओ के सम्मेलन का आयोजन तथा 'लेप्रोसी इन इंडिया 'नामक त्रेमासिक पत्रिका का प्रकाशन मुख्य है।  संघ का मुख्यालय दिल्ली में है।
 
Central Social Welfare Fund केंद्रीय समाज कल्याण मण्डल 
यह एक अर्द्ध सरकारी,स्वायत्तशासी संगठन है। जिसका गठन भारतसरकार द्वारा सं 1953 में किया गया था।  

   इसके कार्य निम्नलिखित है -
* स्वैच्छिक कल्याणकारी संगठनों की आवश्यकताओ एवं  महत्व का पता लगाना। 
* स्वेच्छिक समाज कल्याण संगठनो  निर्माण तथा उन्नति को बढ़ावा देना। 
* योग्य संगठनों एवं  संस्थाओ को वित्तीय सहायता प्रदान करना। 

Family Planning Association of India भारतीय परिवार नियोजन संघ 
भारतीय परिवार नियोजन संघ (FPAI ) का गठन सन 1949 में हुआ था। यह  संघ सरकार से प्राप्त सहायता से पुरे देश में परिवार नियोजन समन्धित कार्य करती है। इनमें परिवार नियोजन क्लीनिकों का संचालन परिवार नियोजन कार्यक्रमों हेतु चिकित्सक,नर्स एवं  सामाजिक कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण तथा परिवार नियोजन गतिविधियों हेतु पत्र व्यवहार अथवा व्यक्तिगत जानकारी उपलब्ध कराना शामिल है।  इसका मुख्यालय मुंबई में है। 

 All India Blind Relief Society अखिल भारतीय नेत्रहीन जनसमूह
अखिल भारतीय नेत्रहीन मुक्ति जनसमूह की स्थापना सन 1946 में नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए कार्यरत विभिन्न संस्थाओ में समन्वयन के उद्देश्य से की गयी थी।  जनसमूह नेत्र शिविरों के संचालन तथा नेत्रहीनो को सामाजिक-आर्थिक राहत प्रदान  करती है। यह अन्धता निवारण के अन्य कार्यो को भी सहयोग प्रदान करती है। 

All India Women's  Confrence अखिल भारतीय महिला सम्मलेन 
अखिल भारतीय महिला सम्मलेन ( AIWC )   महिलाओं का स्वैच्छिक संगठन है।  जिसकी स्थापना सन 1926 में हुई थी।  मातृ एवं  शिशु सम्मेलन स्वास्थ्य क्लिनिक, चिकित्सा केंद्र और  क्लीनिकों के संचालन में विशेष योगदान देती है।  यह  प्रौढ़ शिक्षा तथा दुग्ध केंद्रों की व्यवस्था भी करती है। 

Indian Council for Child Welfare -ICCW भारतीय बाल कल्याण परिषद् 
भारतीय बाल  कल्याण परिषद (ICCW ) की स्थापना सन 1952 में हुई थी।  यह अंतराष्ट्रीय बाल कल्याण संघ से समन्धित है।  परिषद् का मुख्य उद्देश्य कानून अथवा किसी भी अन्य माध्यम से बच्चो के विकास के अवसरों तथा सुविधाओं को बढ़ाना है।  यह बच्चों के शारीरिक,सामाजिक तथा मानसिक स्वास्थ्य की उन्नति  सुनिश्चित करने का प्रयास करती है। 

International Agencies  अंतरास्ट्रीय अभिकरण 

UNICEF  यूनिसेफ
यूनिसेफ (United  Nations International Children's /emergency Fund ) संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी है। इसकी स्थापना सं 1946 में विश्व युद्ध की विभीषिका से प्रभावित बच्चों के पुनवार्स हेतु की गयी थी।  इसका मुख्यालय न्युयॉर्क में है।  यह संंस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनेस्को एवं  संयुक्त राष्ट्र के अन्य संगठनों के सहयोग से अपना कार्य सम्पादित करती है।  इसका मुख्य लक्ष्य माताओ एवं  शिशुओं के स्वास्त्य की उन्नति करना है।  साथ ही बाल स्वास्थ्य को प्रत्यक्ष एवं अप्रयक्ष तरिके से लाभ पहुंचाने वाले सभी कार्यक्रमों में भूमिका निभाता है।  
यूनिसेफ का ध्येय वाक्य है, हर बच्चे के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता, संरक्षण,एवं  उन्नत मानवता। 

यूनीसेफ पूरी दुनिया में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आदि के लिए कार्य करने के लिए विख्यात है | 11 दिसम्बर को मनाये जाने वाले यूनीसेफ डे के मौके पर UNICEF के बारे में जानते हैं कुछ बातें-

UNICEF का पूरा नाम United Nations Children's Fund है.

UNICEF की स्थापना 11 दिसम्बर साल 1946 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा न्यूयार्क में की गई थी और साल 1953 तक यूनीसेफ का पूरा नाम United Nations International Children's Emergency Fund था। 

UNICEF की स्थापना पूरे विश्व में मौजूद बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कल्याण के लिए की गई थी। यूनीसेफ दुनियाभर में मौजूद स्वास्थ्य सेवा संस्थानों विशेषकर World health Organisation (WHO) आदि के साथ मिलकर बच्चों को पानी, स्वच्छता, इंफेक्शंस आदि केे लिए कैम्पैन चलाती है। यूनीसेफ की स्थापना के समय इसका मुख्य उद्देश्य द्वितीय युद्ध में प्रभावित बच्चों की सुरक्षा था लेकिन अब यह संस्था पूरे विश्व में मौजूद बच्चों के कल्याण के लिए काम करती है। यूनीसेफ ने भारत में कार्य करना साल 1949 में प्रारम्भ किया था। 

यूनीसेफ पूरे विश्व में मौजूद बच्चों के कल्याण हेतु कार्य करने के दौरान किसी भी तरह के जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, राजनीतक विचारधारा आदि आधारों पर भेदभाव नहीं करता है। साल 1965 में यूनीसेफ को दुनिया में बच्चों के कल्याण एवं विकास हेतु कार्य करने के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था जिसके बाद बैश्विक स्तर पर यूनीसेफ का काम और तेज हो गया। इस समय यूनीसेफ संस्था के कार्यकर्ता पूरे विश्व के लगभग 190 से अधिक देशों में बच्चों का कल्याण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यूनीसेफ हर साल पूरी दुनिया में नवजात बच्चों के टीकाकरण के लिए लगभग तीन बिलियन से अधिक टीके प्रदान करता है। 


International Redcross  अंतरास्ट्रीय रेडक्रॉस
क्या है रेडक्रॉस
रेडक्रॉस गैर-राजनितिक, गैर सरकारी, अंतरास्ट्रीय मानवतावादी स्वैछिक सगंठन है जो कि युद्ध एवं  शांति दोनों ही स्थितियों में मानवता की सेवा में समर्पित रहता है रेडक्रॉस (Redcross) एक संस्था है.ये संस्था युद्ध में घायल हुए लोगों को इमरजेंसी की स्थिति में मदद की थी. इस संस्था का काम है कि स्वास्थ के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके । इसकी स्थापना सं 1864 में स्विस व्यापारी हेनरी ड्यूनैंट द्वारा की गयी थी।  सन 1919 में रेडक्रॉस सोसायटी की लीग का गठन किया गया। यह विभिन्न राष्ट्रों की रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यो में समन्वय का कार्य देखती है। अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसायटी का मुख्यालय जेनेवा में है। रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है।  इसके कार्यो में युद्ध, प्राकृतिक प्रकोप जैसे बाढ़, भूकंप, इत्यादि के शिकार व्यक्तियों को मानवीय आधार पर सहायता प्रदान करना है।  यह संस्था प्राथमिक सहायता जैसे की  गृह-नर्सिग, स्वास्थ्य शिक्षा, मातृ एवं  शिशु कल्याण सेवाएं आदि भी प्रदान करती है। 

पहले विश्व युद्ध के बाद रेड क्रॉस के 14वें इंटरनेशनल क्रॉन्फ्रेंस में इस दिन को मनाने की शुरूआत की गई थी. हालांकि 1934 में इसके सिद्धांतो को मान्यता मिली.इसके बाद ही इसे दुनिया भर में लागू किया गया. लेकिन इसे नियमित रूप से मनाना शुरू किया गया 1948 से. पहली बार 8 मई 1948 को पहली बार विश्व रेडक्रॉस डे मनाया गया था। 

रेडक्रॉस डे के लिए थीम “प्रेम या केवल प्रेम” है. इस मौके पर दुनिया भर में कई जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाता है. हर दिन समाज को स्वैच्छिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का अवसर भी मिलता है।दुनिया भर में आज वर्ल्ड रेडक्रॉस डे यानी विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन को इंटरनेशनल रेडक्रॉस सोसायटी  के संस्थापक हेनरी ड्यूनैंट (Henry Dunant) के जन्मदिन के अवसर पर माना जाता है।हेनरी ड्यूनैंट (Henry Dunant) को उनकी मानव सेवा के लिए 1901 में पहला नोबल पुरस्कार दिया गया, रेड क्रॉस ने प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध में इसे लेकर कई तरह से मदद की थी ,रेडक्रॉस सोसायटी (Redcross Society) ने घायल सैनिकों और नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई थीं. इसके बाद 1917 में दूसरी बार एक और बार रेडक्रॉस संस्था को नोबल प्राइज मिला। 

Food and Agriculture Organization खाघ एवं  कृषि संगठन 

 खाघ एवं कृषि संगठन (FAQ ) की स्थापना सन 1945 में कनाडा हुई थी। यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन संबंधी शोध विषय का अध्ययन करता है।  यह संयुक्त राष्ट्र का ऐसा प्राथमिक संगठन है जिसका निर्माण विश्व में सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों की देखभाल के लिए किया गया। यह संगठन खाद्य एवं कृषि संबंधी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने का मंच भी है , साथ-साथ यह इन क्षेत्रों में विभिन्न देशों के अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है इस संगठन का मुख्यालय रोम में है।वर्तमान में 191 राष्ट्र इसके सदस्य हैं। इसकी बैठक द्विवर्षी होती है। सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होता है। इस  संगठनमें मे आठ विभाग हैं आर्थिक और सामाजिक  ,वित्त और प्रशासन ,फिशरीज, वानिकी, सामान्य विषय और सूचना, सतत विकास, कृषि और उपभोक्ता सुरक्षा और तकनीकी सहयोग हैं। FAQ का आम वित्त-पोषण उसके सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है। वर्तमान में इसके सदस्य देश 197 हैं।

खाद्य एवं कृषि संगठन विकासशील देशों में कृषि के विकास में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। FAO  विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशिष्ट संस्था है और उसी के अन्तर्गत्त कार्य करता है।

खाघ एवं  कृषि संगठन के उद्देश्य निन्मवत है। 

* नागरिकों के जीवन स्टार में बढ़ोत्तरी हेतु राष्ट्रों को सहायता देना। 
* सभी देशों के पोषण स्टार में सुधार करना। 
* कृषि, मत्स्य एवं  वानिकी क्षमता में वृद्धि करना। 
* ग्रामीण व्यक्तियों की स्थिति में सुधार करना। 

International Labour Organization अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन 
अंतरास्ट्रीय श्रम संगठन (ILO ) की स्थापना सं 1919 में समस्त विश्व में कार्यरत श्रमिकों की श्रम एवं  आवास की स्थितियों में सुधर केन हेतु राष्ट्र संघ से सम्बद्ध इकाई के रूप में की गयी है।  इस संगठन का मुख्यालय जेनेवा में है।


अंतराष्ट्रीय श्रम संघ, अंतराष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए नियम बनाता है। यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है। 1969 में इसे विश्व शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अंतराष्ट्रीय स्तर पर मज़दूरों के अधिकारों के लिए अंतराष्ट्रीय श्रमिक संगठन (आईएलओ) का गठन किया गया।

इसके मुख्य उद्देश्य निँम्वत  है। 
* अंतरास्ट्रीय गतिविधियों के द्वारा श्रमिकों की आवास एवं  कार्य स्थितियों में सुधार करना। 
* सामाजिक न्याय को बढ़ावा देते हुए प्रतिष्ठानों में शांति बनाये रखने में सहयोग देना। 
* आर्थिक एवं  सामाजिक स्थिरता को बढ़ाना। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन 
WHO-World Health Organization 
विश्व स्वास्त्य संगठन, संयुक्त रस्त्रता ी गैर-राजनितिक, विशिष्टीकृत स्वास्थ्य संस्था या अभिकरण है जिसका मुख्यालय जेनेवा में है।  इसकी अस्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई।  यह दिन 'विश्व स्वास्थ्य दिवक'(World  Health Day ) के रूप में मनाया जाता है।  यह संगठन सयुक्त राष्ट्र का भग होतेहुए बीउसके अधीन नहीं है।  यह संगठन स्वयं के सविधान, सदस्या, सञ्चालन बोर्ड तथा बजट के कारण एक अणुअम संस्था है। 

Objectives उद्देश्य 
विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्य उद्देश्य समस्त व्यक्तियों के द्वारा स्वास्थ्य के उच्चतम स्तर को प्राप्त करना है।  संगठन का यह मनना है की जाती, धर्म, राजनितिक, आर्थिक एवं  सामाजिक स्थितियों के भेदभाव के बिना स्वास्थ्य की उच्चतम स्तर की प्राप्ति प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।  वर्तमान में विश्व स्वाथ्य संगठन  लक्ष्य प्राथमिक स्वास्थ्य की देखभाल के द्वारा 'सबके लिए स्वास्थ्य' ( Health for  All ) 

Functions of WHO  विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य  
* सम्पूर्ण विश्व में स्वास्थ्य कार्यक्रमों को निर्देशित एवं समन्वित करना। 
* संक्रामक एवं अन्य विशिष्ट रोगों से बचाव एवं  नियंत्रण करना। 
* सदस्य राष्ट्रों के स्वास्त्य कार्यक्रमों एवं  सेवाओं के विकास में सहायता प्रदान करना। 
* पारिवारिक स्वास्थ्य के स्टार में सुधर केन संबंधी कार्यक्रमों की सहायता करना। 
* पर्यायवरण सांख्यकी (Health Statistics ) हेतु तथ्य एकत्रीकरण, सूचनाओं का सम्प्रेषण तथा प्रकाशन करना।  
* जैव चिकित्सीय अनुशंधान कार्यो को बढ़ावा दें तथा प्रशिक्षण सस्थानों को समृद्ध बनाने में सहयोग करना।  
 
World Bank विश्व बैंक 
यह संयुक्त राष्ट्र का विष्टीकृत अभिकरण है। इसका उद्देश्य अपेक्षाकृत गरीब अथवा कम विकसित देशों में जीवन स्टार को ऊँचा उड़ाने में सहायता प्रदान करना है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं  विश्व बैंक जलापूर्ति,विश्व खाघ कार्यक्रम, जनसंख्या नियंत्रण,  एड्स नियन्त्र अदि अनेक परियोजनाओं को संयुक्त टूर पर संचालित करे है।  विष्ट बैंक सामान्य ऊर्जा, यातायात, रेलवे, उद्योग,कृषि,शिक्षा, परिवार , ,स्वास्थ्य एवं  पर्यावरण इत्यादि की परियोजनाओं से विशेष सरोकार रखता है। विश्व बैंक सदस्य देशों के अधिकारियों हेतु वित्त, मौद्रिक-व्यवस्था, कर-प्रणाली, तकनीकी - कुशलता तथा बैंकिंग संगठन आदि विषयों पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करवाता है, इसके लिये 1995 में वाशिंगटन आर्थिक विकास संस्था की भी स्थापना इसका मुख्य उद्देश्य था।बैंक आर्थिक उन्नति की परियोजनाओं हेतु वित्तीय तथा तकनिकी सहायता प्रदान करता है।  

विश्व बैंक के कार्य- अन्तर्राष्ट्रीय समस्या सुलझाना  बैंक के कार्य  हैं पूंजी में से ऋण उपलब्ध कराना ,आश्वासन देना ,ऋण प्रदान करना ,कोष  से ऋण देना ,प्रशिक्षण कार्यक्रम ,विविधतापूर्ण सहायता

United Nations Development Programme संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP ) की स्थापना, गरीब रात्रों के मानवीय एवं  प्राकृतिक संसाधनों के विकास में सहयता प्रदान करने के उद्देश्य से सन 1966 में की गयी थी।  यह तकनिकी सहयोग हेतु आर्थिक साधनों का मुख्य स्त्रोत है।  सयुंक्त राष्ट्र विकास कार्क्रम की परियोजनाएं आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्रों जैसे-कृषि,उद्योग,विज्ञान, स्वास्थ्य हॉस्पिटल प्रबंधन, नर्सिंग सेवन एवं  प्रशिक्षण तथा सामाजिक कल्याण आदि को सम्मिलित करती है तथा आवश्यक सहयता प्रदान करती है।  संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश वार्षिक बैठक में मिलकर इस कार्यक्रम के बजट हेतु अंशदान करते है। 


United States Agency for International Devlopment-USAID यूसेड 

अंतराष्ट्रीय विकास केलिए संयुक्त राज्य अभिकरण (USAID ) एक तकनीकी सहयोग मिशन है।  यूसेड, भारत की मलेरिया नियंत्रण एवं  उन्मूलन,फाइलेरिया नियंत्रण, जनरल नर्सिंग,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, चिकित्सा शिक्षा तथा सम्बद्ध सस्थानों,स्वास्थ्य क्षेत्रों और जलापूर्ति एवं  स्वच्छता हेतु सहयोग प्रदान करता है।  वर्तमान में युसेड कृषि तथा परिवार नियोजन कार्क्रमों में भी सहायता दे रहा है। 

यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकारी एजेंसी है जो मुख्य रूप से नागरिक विदेशी सहायता के लिए जिम्मेदार है।

USAID यूसेड कार्य -
*पर्यावरण सहित वैश्विक मुद्दों पर तकनीकी सहयोग
*आपदा राहत ,अमेरिकी द्विपक्षीय हित
*गरीबी से राहत,सामाजिक आर्थिक विकास

Post a Comment

कृपया हमारी पोस्ट पढ़कर या भविष्य में आप किस विषय पर पोस्ट चाहते है अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे।

और नया पुराने